Preparation for recovery from "ineligible" farmers received Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि प्राप्त अपात्र किसानों से वसूली की तैयारी

क्षेत्र के पटवारी दे रहे हैं, किसानों को नोटिस

फोटो:- 

उमरिया:- जिन अपात्र किसानों को किसान सम्मान निधि की रकम मिली चुकी है, उनसे वसूली की जा रही है। दरअसल किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को राहत दी गयी, अब उनसे वसूली करने की तैयारी की जा रही है। किसान सम्मान निधि के लिए किसानों से फार्म भरवा लिये गये, बाद में अलग -अलग नियम बना कर उनसे वसूली की कवायद की जा रही है। आम किसानों का यह कहना है कि उन्हें तो इस बात की जानकारी दी नहीं गयी थी, कि किन किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि दी जायेगी, और किन्हें नहीं। उन्होंने तो प्रशासन के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर ही फार्म भरा था। किसानों ने अपने मन से तो फार्म भरा नहीं था। पहली किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए भी पटवारी के माध्यम से ही फार्म भरवाये गये थे। किसानों की अपात्रता की जानकारी भी उसी समय दी जानी चाहिये थी। अब दो साल में नौ - नौ किस्त मिलने के बाद किसानों से वसूली की बात की जा रही है। इसके लिए पटवारी के माध्यम से किसानों को ढूंढ -ढूंढ कर उनसे वसूली का नोटिस थमाया जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि अपने आप तो मिली नहीं थी। उन्हें जिस प्रकार से प्रशासन ने जानकारी मिली, उस आधार पर ही किसान सम्मान निधि को प्राप्त किया। गरीब किसान किस प्रकार से इस सम्मान निधि को वापस कर पायेगा। ऐसे में जब सम्मान निधि पात्र किसानों को अपात्र किसान मानकर वसूली की जायेगी, तो बहुत बदइतंजामी का माहौल बनेगा। ऐसे में  सोये हुए विपक्ष के लिए बैठे -बिठाये ही एक मुद्दा मिलने की पूरी संभावना है। किसानों की समस्या को लेकर जम कर राजनीति होने की संभावना बनेगी। यह समस्या देश व्यापी जहां अपात्र किसान से मानकर उनसे किसान सम्मान निधि की वसूली की जा रही है। फिलहाल बांधवगढ तहसील में ही नौ सौ से अधिक किसान है, जिन्हें पटवारी के माध्यम से ढंूढ-ढूंढ कर वसूली की बात की जा रही है।

इनका कहना है:- बांधवगढ तहसील में जिन किसानों को सम्मान निधि की अतिरिक्त राशि मिली है उनकी संख्या  नौ सौ है। इन्हीं अपात्र किसानों से हल्के के पटवारी के माध्यम से नोटिस जारी किये जा रहे हैं।

प्रभारी बांधवगढ तहसील पटवारी:- राघवानन्द श्याम  



Comments

Popular Posts