जिले को विकास की राह में लाना प्राथमिकता कलेक्टर AMAR PAL SINGH

  जिले को विकास की राह में लाना प्राथमिकता कलेक्टर AMAR PAL SINGH
 कृषि से मिलेगी जिले को विकास की राह !
फोटो:-
उमरिया:- जिले के नवागत कलेक्टर अमर पाल सिंह ने जिले को विकास की राह पर अग्रसर करने को अपनी पहली प्राथमिकता माना। मंगलवार 1 जनवरी , कलेक्टर सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने जिले की तमाम समस्याओं को सिलसिलेवार सुनने के बाद यह बात कही। षिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खनिज के साथ- साथ अन्य समस्याओं को समाधान करने की लगातार पहल की जायेगी। लेकिन सवाल यह जब पहली प्राथमिकता विकास है, तो उसके लिए पहल कहां से शुरू होनी चाहिये। विकास के लिए जिला कलेक्टर के पास रूट मैप क्या है। किस आधार पर जिले का विकास होगा।
खेती से होगा विकास:-जागरूक नागरिकों के नजरिये से देखा जाये तो उमरिया के विकास में कृषि सबसे महती भूमिका निभायेगा। जिस प्रकार से उमरिया जिला वनाच्छादित है, उसमें उनकी यह बात वजनदार भी दिखाई देती है। जिले में बांधवगढ टाईगर रिजर्व और वन विभाग और वनविकास निगम के क्षेत्रफल को मिला लिया जाये तो जिले के क्षेत्रफल का लगभग 50 प्रतिषत हिस्सा हो जाता है। ऐसे में शेष बचे हुए शेष भाग में कोलमाइन्स और संजयताप विद्युत गृह के बाद शेष भूमि बचती है, उसमे अलग से किसी औदोयगिक विकास के लिए जिले में स्थान दिखाई  नहीं देता है। लेदे के कृषि ही एक मात्र ऐसा विकल्प है, जिससे जिले को विकास की राह पर ले कर जाया जा सकता है। लेकिन इसमें सबसे बडी रूकावट जिले में सालों से जमे भ्रष्टाचार में लिप्त वे अधिकारी है, जो शासकीय योजनाओं की बंदरबांट करने में लगे रहते हैं। इन्हीं अधिकारियों के कारण कृषि का विकास नहीं हो पाता है।
कृषि विभाग में जमे है सालों से अधिकारी:- कृषि विभाग में कई अधिकारी और एसएडीओ सालों से जमे हुए है, जो कृषि बजट को केवल अपने जेब में ही डाल रहे हैं। इनकी षिकायत होने पर वे उल्टे षिकायकर्ताओं को ही धमकाने का कार्य करते हैं। जैविक खेती में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार किया गया है, वो सबसे उल्लेखनीय है। लेकिन इसकी जानकारी तक विभाग द्वारा सूचना के अधिकार में नहीं दी जाती है। कृषि मेलों,खेत भ्रमण,किसान पाठषाला, किसानों का भ्रमण के  नाम पर जिस प्रकार से कृषि विभाग में खेल खेला जा रहा है, वो किसी से छुपा नहीं है।
उद्यानिकी विभाग भी नहीं अछूता:- जिले में सहायक उद्यानिकी विभाग प्रमुख तृतीय श्रेणी के अधिकारी के बन जाने से उद्यानिकी विभाग जो पहले से भ्रष्टाचार की राजधानी बना हुआ था, उसमें और ज्यादा गति मिल गयी है। सत्ता में आने से 6 महीने पहले से युवा कांगे्रस के द्वारा उद्यानिकी विभाग प्रमुख की कार्यषैली और विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए धरना प्रदर्षन से लेकर ज्ञापन देने का कार्य लगातार जारी रहा है। ऐसे में जब सत्ता में कांग्रेस का आगमन हो चुका है, इसके बाद भी कांग्रेस के युवाओं का संघर्ष के परिणाम आने में लग रहे समय से युवा कांग्रेस में क्षुब्धता ही आ रही है। इसी समय जिला कलेक्टर के द्वारा दिये जा रहे आष्वासन ही वो कडी जिसमें जिले की जनता को न्याय मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। इसी में जिला कृषि के माध्यम से विकास की राह पकडता हुआ भी दिखाई देगा।
इनका कहना है:-  जिले की तमाम समस्याओं पर लगातार नजर बनायी रखे जा रही है। कृषि में हो रही किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाष्त नहीं किया जायेगा।
जिला कलेक्टर अमरपाल सिंह उमरिया

Comments

Popular Posts